- Hindi News
- National
- गड़बड़ाया एकेडमिक कैलेंडर अब अपने स्तर पर एडमिशन कराएगा एक्सीलेंस इंस्टीट्यूट
गड़बड़ाया एकेडमिक कैलेंडर अब अपने स्तर पर एडमिशन कराएगा एक्सीलेंस इंस्टीट्यूट
भोपाल|इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन में इस बार सरकार एडमिशन नहीं कराएगी। यहां संचालित विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए पुरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इंस्टीट्यूट ने अपने स्तर पर एडमिशन देने की तैयारी शुरू कर दी है। एडमिशन के लिए 15 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डायरेक्टर डॉ. एमएल नाथ ने बताया कि पिछले वर्ष हुई एडमिशन प्रक्रिया से अकादमिक कैलेंडर का सही से पालन नहीं हो सका था। इसके अलावा एडमिशन का कटऑफ भी गिरा है। इसलिए शासन से अलग से एडमिशन प्रक्रिया आयोजित करने की मांग की कई थी। जिसे मंजूरी दे दी गई है।