रेलवे...भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच
भोपाल| यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे भोपाल से प्रतापगढ़ और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगाएगा। 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 20 अप्रैल से 15 मई तक, ट्रेन नंबर 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में 21 अप्रैल से 16 मई तक अतिरिक्त कोच लगेंगे। 01683 भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस में 26 अप्रैल से 10 मई तक और 01684 लखनऊ- भोपाल एक्सप्रेस में 27 अप्रैल से 11 मई तक अतिरिक्त कोच लगेंगे।