बीयू... अब 3 मई को होगा टूरिज्म कांसेप्ट एंड प्रोडक्ट का पेपर
भोपाल| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने बी.कॉम प्रथम वर्ष के टूरिज्म कांसेप्ट एंड प्रोडक्ट-प्रथम पेपर की परीक्षा कराने के लिए नई तारीख घोषित कर दी है। 16 अप्रैल को होने वाला यह पेपर निरस्त कर दिया गया था। अब यह पेपर 3 मई को होगा। परीक्षा पूर्व जारी समय सारणी के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।