पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीएमसी में बाहरी भी कर सकेंगे असि. प्रोफेसर व प्रदर्शक के लिए आवेदन

जीएमसी में बाहरी भी कर सकेंगे असि. प्रोफेसर व प्रदर्शक के लिए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रदर्शक के खाली पदों के लिए अब कोई भी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकेगा। जीएमसी ने पूर्व में जारी विज्ञापन पर आई आपत्तियों के बाद नियमों में संशोधन कर नया विज्ञापन जारी कर दिया है। पिछले विज्ञापन में इन पदों के लिए मांगी गई अर्हताओं को पूरी करने वाले केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र थे, जो जीएमसी में कार्यरत थे। उम्मीदवारों की आपत्ति के बाद जीएमसी को पूर्व में जारी विज्ञापन निरस्त करना पड़ा था। जीएमसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 51 और प्रदर्शक के 16 पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 1 मई रखी गई है।

खबरें और भी हैं...