बच्ची से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार
भोपाल| बच्ची से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौतेले पिता के मुंह बोले भाई ने भी उससे दुष्कर्म किया। िजसकी पुलिस को तलाश है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक साजिदा नगर में 14 वर्षीय बच्ची से उसके सौतेले पिता राम प्रसाद ने दो दिन पहले दुष्कर्म किया। जब वह घर से बाहर चला गया तो उसके मुंह बोले भाई ने भी ज्यादती की। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके भाई की पुलिस होशंगाबाद में तलाश कर रही है। वह नर्मदा घाट पर भीख मांगता है। बताया गया है करीब 6 महीने पहले पति के निधन के बाद महिला आरोपी के संपर्क में आई थी। उसने ही साजिदा नगर में उसे मकान किराए पर दिया था। यहां महिला अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। रामप्रसाद ने महिला को अपनी प|ी माना था। आरोपी कभी कभार साजिदा नगर में रहने आ जाता था। मां-बेटी आरोपी के घर खाना बनाने का काम भी करती थीं। बीती 16 अप्रैल की रात आरोपी ने बच्ची के साथ ज्यादती की। इसके बाद घर में सोए उसके भाई ने उसका शारीरिक शोषण किया।