पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजधानी के बिजनेसमैन से 27.50 लाख का कमीशन लेकर पुणे की ब्रोकर कंपनी गायब

राजधानी के बिजनेसमैन से 27.50 लाख का कमीशन लेकर पुणे की ब्रोकर कंपनी गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के बिजनेसमैन से पुणे की एक कंपनी के संचालक 27.50 लाख रुपए लेकर गायब हो गए। आरोपियों ने उनकी कंपनी का विदेशी कंपनी से करार कराकर 2 मिलियन डॉलर से अधिक का बिजनेस दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने उक्त राशि बतौर कमीशन हासिल की थी। कंपनी के संचालकों से जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया था। कोर्ट के आदेश पर गोविंदपुरा पुलिस ने संचालकों समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक ई-1 अरेरा काॅलोनी निवासी सौरभ अग्रवाल की एंसीलरी इंडस्ट्रीयल स्टेट के नाम से कंपनी है। साल 2012 में उनका पुणे की कंपनी एल्कोर मरजर्स एंड एक्विजीशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जार्ज मैथ्यू मोलाकल, थॉमस मैथ्यू मोलाकल, मीनाक्षी गौर, एरिक एलन कोहिन एवं वाइस प्रेसीडेंट निखिल देशपांडे से संपर्क हुआ था। जार्ज ने सौरभ को बताया था कि उनकी कंपनी ब्रोकर का काम करती है। कई बड़ी विदेशी कंपनियां उनके संपर्क में हैं। सौरभ अपनी कंपनी का कार्य विस्तार करना चाहते थे। जार्ज ने उनको बताया कि इसके लिए विदेशी कंपनी ढूंढकर उससे करार कराने के साथ कम से कम 2 मिलियन डॉलर का बिजनेस भी दिलवाएंगे। इस काम के लिए दो किस्त में 20 लाख और 30 लाख रुपए कमीशन तय हुआ था।

कोर्ट के आदेश पर गोविंदपुरा पुलिस ने दर्ज किया केस

विदेशी व्यक्ति से मिलवाया

जार्ज ने भरोसे में लेकर सौरभ से 12.50 लाख एडवांस लिए। बताया कि 4 से 6 महीने में विदेशी कंपनी ढूंढकर काम दिलाया जाएगा। इस बीच एक विदेशी व्यक्ति लेविस वेंस को ऑल मेटल्स एंड फोर्ज ग्रुप का संचालक बताते हुए भोपाल में मुलाकात कराई। लेविस भी सौरभ की कंपनी के साथ काम करने को राजी हो गए। अप्रैल 2014 में कंपनी के साथ करार हुआ। जार्ज ने सौरभ से 5 लाख कमीशन ले लिया। कुछ दिन बाद ही जार्ज ने ईमेल किया कि जब तक 10 लाख कमीशन के नहीं मिलेंगे तब तक 2 मिलियन डॉलर का बिजनेस नहीं मिलेगा। सौरभ ने 10 लाख रुपए दे दिए। कंपनी से ऑर्डर नहीं मिलने पर सौरभ ने ऑल मेटल्स कंपनी से संपर्क किया। जहां से धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद जार्ज व अन्य लोगों ने उनसे संपर्क बंद कर दिया था।

खबरें और भी हैं...