पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोटो आईडी लेकर जाएं, गैजेट्स नहीं

फोटो आईडी लेकर जाएं, गैजेट्स नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया है। देश के 155 शहरों में 20 मई को परीक्षा आयोजित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट (www.jeeadv.ac.in) पर लिंक उपलब्ध हैं। लिंक पर क्लिक करते ही इंफॉमेशन टेबल मिलेगी, इसमें जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी दर्ज कर लॉगइन करना होगा। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो फॉरगेट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जेईई मेन का रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन तक डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या ले जाएं, क्या नहीं

इस साल पहली बार सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन मोड की परीक्षा में ही शामिल होना है। केंद्र पर प्रवेश पत्र का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ-साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र भी अभ्यर्थियों को अपने पास रखना होगा। केंद्र में प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त परिचय पत्र, पेन तथा पेंसिल के अतिरिक्त कुछ भी साथ लेकर नहीं जा सकेंगे। किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़े जाने पर निष्कासित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अबेकस, स्लाइड रूलर, लॉग बुक, ज्योमिट्री बॉक्स आदि लेकर केंद्र में जाने की इजाजत नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...