पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब महापंचायत करेगी सिंधी प्रत्याशी बनाने की सिफारिश

अब महापंचायत करेगी सिंधी प्रत्याशी बनाने की सिफारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मण नगर |संतनगर रिपोर्टर

सिंधी समाज राजनीतिक ताकत हासिल करने के लिए प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से समाज के नेताओं को टिकट देने की मांग करेगा। राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का प्रस्ताव प्रांतीय सिंधी महापंचायत की बैठक में तैयार किया गया, जो भाजपा और कांग्रेस को भेजा जाएगा। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सतना, रीवा की सिंधी बाहुल्य सीटों पर समाज की निगाह है।

महापंचायत की बैठक पिछले दिनों रतलाम में हुई। संगठन के महासचिव साबू रीझवानी ने संतनगर में भास्कर को जानकारी दी। रीझवानी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता महापंचायत के अध्यक्ष रमेश सुखरामानी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज में जो काबिल प्रतिनिधि हैं और विधानसभा चुनाव में लड़ना चाहते हैं, उनकी सिफारिश के लिए संगठन प्रतिनिधित्व प्रस्ताव राजनीतिक दलों को भेजेगा। प्रदेशभर में कम से कम 8 विधानसभा क्षेत्रों से सिंधी समाज के लिए टिकट की मांग की जाएगी।

समाजसेवा का सम्मान

पंचायत ने 80 वर्षों की आयु पूरी करने वाले ऐसे अध्यक्षों को राज्य स्तर पर सम्मान देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने समाजसेवा में कम से कम 50 वर्षों से निःस्वार्थ सेवा की हो । यह भी संकल्प लिया गया कि मातृभाषा के संवर्धन के लिए परिवार में, सिंधी भाषा का प्रयोग करेंगे तथा बच्चों को उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा, एवं आई. ए.एस. आदि परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे।

समाज का डाटाबेस तैयार होगा

सिंधी को बढ़ावा देने के लिए सिंधी और सिंधी गतिविधियों का पूरा डाटाबेस तैयार करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक सिंधी साथी के रूप में हम चाहते है कि आप सिंधी मैनेजमेन्ट कॉलेजों, स्कलों, संघों, पंचायत, चैरिटेबल ट्रस्ट, सिंधी मंदिरों, लेखक और कलाकारों के बारे में, वृद्धाश्रम वैवाहिक ब्यूरो के बारे में अपने शहर में जानकारी दें। स्कूल संचालक भाषा के बढ़ावा के लिए अहम रौल अदा कर सकते है। इस अवसर पर आशा चांद ने डिम्पल नावानी एवं किरन नावानी का सम्मान किया। बैठक में शिक्षा जगत से जुड़े आयलदास साधवानी, विष्णु गेहानी, बंसत चेलानी, सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक कमल प्रेमचंदानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी, साहित्यकार नारी लच्छवानी, भगवान बाबाबी, अशोक बूलानी आदि मौजूद थे।

यह हुए शामिल: बैठक में रमेश सुखरामानी, साबू रीझवानी, अरूण रोचवानी, लजपतराय वाधवानी, ठाकुरदास गंगवानी, सहित अनेक पदाधिकारियों ने महापंचायत के हित में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

खबरें और भी हैं...