पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनी समाज ने लिया सम्मेलन में भाग

सोनी समाज ने लिया सम्मेलन में भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौतम नगर | सोसायटी रिपोर्टर

मप्र स्वर्णकार समाज की एक बैठक पिछले दिनों संपन्न हुई। इसमें समाज से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करने के अलावा आगामी दो माह में स्वर्णकार महासम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय हुआ। इसमें प्रदेशभर के 50 हजार स्वर्णकारों के शामिल होने का अनुमान है। स्वर्णकार समाज की आठों समितियों एवं तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में राजेश वर्मा सोनी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

वार्ड-58

अजमीढ़ देव जयंती पर अवकाश की मांग

प्रदेश के प्रत्येक संभाग में बैठक आयोजित कर आगामी महासम्मेलन के लिए जन-जागरण मुहिम शुरू होगी। बैठक में स्वर्ण कला बोर्ड बनाने एवं अजमीढ़ देव जयंती पर अवकाश की मांग की गई। बैठक में इंदौर, जबलपुर, सागर, पन्ना, दमोह, बैतूल, इटारसी, सीहोर, कोतमा भिंड, खंडवा आदि स्थानों से आए पदाधिकारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...