पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमश्री सेवा संस्था बढ़ाएगी समाज सेवा का दायरा

श्रमश्री सेवा संस्था बढ़ाएगी समाज सेवा का दायरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमश्री सेवा संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अपना दायरा बढ़ाया जा रहा है। अभी तक संस्था द्वारा लावारिश शवों का अंतिम संस्कार, गरीबों को वस्त्रों का वितरण, किशोर कुमार जैसे पुराने गायक कलाकारों की याद में कार्यक्रम का आयोजन करना है। इसके साथ ही हर वर्ष भागवत कथा के द्वारा लोगों तक धार्मिक भावना तक पहुंचाना। श्रमश्री सेवा संस्था की विगत दिवस हुई बैठक के बाद अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने कहा कि संस्था अब महिला सशक्तिकरण और गरीब कन्याओं को पढ़ाई में सहयोग भी देगी। वहीं संस्था अब पूरे भोपाल में अपना दायरा बढ़ाएगी। अभी तक सबसे ज्यादा आयोजन गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा करती थी। अभी तक भागवत कथा कल्पना नगर, बरखेड़ा, सोनागिरी, शक्ति नगर व साकेत नगर में आयोजित की गई।

खबरें और भी हैं...