पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग देर रात तक पानी के लिए भटक रहे हैं अफसरों ने सिर्फ 4 टैंकर ही अधिग्रहीत किए

लोग देर रात तक पानी के लिए भटक रहे हैं अफसरों ने सिर्फ 4 टैंकर ही अधिग्रहीत किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरवा प्रोजेक्ट का पानी पूरे कोलार को नहीं मिल पा रहा है। बावजूद इसके नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग देर रात तक यहां-वहां भटक रहे हैं। इसके बाद भी निगम के जिम्मेदार अफसर अब तक सिर्फ 4 टैंकर ही अधिग्रहीत कर पाए हैं। नगर निगम हर साल निजी टैंकरों को अधिग्रहीत करता था, लेकिन इस बार गर्मी का आधे से अधिक सीजन निकल गया है। अफसरोंने हाल ही में महज 4 टैंकरों का अधिग्रहण की किया है। जलकार्य शाखा के अफसरों की उदासीनता के कारण जो काम फरवरी में होना चाहिए था, वह 15 मई के बाद किया गया। वह भी आबादी के हिसाब से नाकाफी है। अधिग्रहीत टैंकरों के अलावा हर वार्ड में चार टंकियां रखने की स्वीकृति भी हालही में दी गई है। यहां सर्वधर्म, शिर्डीपुरम, आशीर्वाद कॉलोनी, गुडशेफर्ड, अकबरपुर, वंदना नगर, सौरभ नगर आदि कॉलोनियों के रहवासियों को पानी हर दिन परेशान हो रहे हैं।

पूरे कोलार में ढाई लाख आबादी की प्यास बुझाने सिर्फ 4 टैंकर और 4 टंकियां, 3 वार्डाें में तो पानी ही नहीं

कोलार लाइन पर भीड़

कोलार पाइप लाइन से यूं तो दिनभर लोग पानी भरते देखे जा सकते हैं, लेकिन शाम होते ही कोलार लाइन पर पानी भरने वालों की भीड़ लग जाती है। क्षेत्र में जहां-जहां कोलार के वाॅल्व हैं वहां लोग पानी भरने के लिए देर रात तक नंबर लगाकर खड़े रहते हैं। रहवासी बताते हैं कि कॉलोनी न तो इस बार टंकियों को रखा गया और न ही पानी के टैंकर सप्लाई करने आते हैं।

3 लाख आबादी पर 21 टैंकर

कोलार की 3 लाख आबादी निगम के 21 टैंकरों के भरोसे हैं। इन टैंकरों से कोलार की कई कॉलोनियों और स्लम एरियों में सप्लाई हो रही है, जोकि नाकाफी है, इसलिए निगम 30 से 35 प्राइवेट टैंकर हर साल अटैच करता था, लेकिन इस बार ध्यान ही नहीं दिया।

आधे सीजन बाद आई याद

गर्मी का आधा सीजन निकल गया। उसके बाद अब अफसर जागे हैं। 15 मई को चार टैंकर और हर वार्ड में 4 टंकियों को रखने के लिए स्वीकृति मिली है। अब जाने कब वार्ड में टंकियां रखी जाएंगी। जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी से समस्या बनी हुई है।

बाइक से ले जा रहे पानी

गर्मी के दिनों में पहले टैंकर कॉलोनी में आ जाते थे, लेकिन इस पूरा अप्रैल निकल गया, लेकिन कहीं पर भी टैंकर नहीं आए। लोग बाइक से पानी ले जाने मजबूर हैं। ओपी अहिरवार, रहवासी शकुंतला नगर

सीधी बात

एआर पवार नगर यंत्री

नगर निगम भोपाल

कोलार में इस साल अब तक निजी टैंकर क्यों अटैच नहीं किए गए?

चार टैंकर हाल ही में अधिग्रहित किए गए हैं। केरवा से वाटर सप्लाई शुरू हो चुकी है, इसलिए इतनी दिक्कत नहीं है।

कोलार में न टंकियां रखी गईं ओर न ही बोर करवाए गए, ऐसा क्यों ?

बोर करवाने की जरूरत नहीं दिख रही। हाल ही में हर वार्ड में चार टंकियां स्वीकृत हुई है जल्द रख दी जाएंगी।

केरवा की सप्लाई पूरे कोलार में नहीं हो रही है, कई कॉलोनियों के लोग परेशान हैं ?

नगर निगम के टैंकरों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है।

निगम के टैंकर भी हस्तांतरित कॉलोनी और स्लम इलाकों में सप्लाई करते हैं, बाकी जगह नहीं, ऐसा क्यों हो रहा है ?

डिमांड मिलने पर निगम सब जगह पानी की सप्लाई करता है। इस तरह की कोई शिकायत नहीं है।

खबरें और भी हैं...