जमीअतुल मंसूर की जिला भोपाल इकाई हाल ही में 10 व 12 वीं की परीक्षा में मेरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। समिति के जिलाध्यक्ष जाहिद मंसूरी ने बताया कि मंसूरी बिरादरी के बच्चे जो मेरिट में आए हैं उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंसूरी समाज के बड़ी संख्या में विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। उनकी हौसला अफजाई के लिए समाज जल्द ही सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। जाहिद मंसूरी ने बताया कि समाज द्वारा प्रतिभावान बच्चों की हौसला अफजाई के लिए समय-समय पर कार्यक्रमअायोजित कर सम्मानित करने के अलावा उन्हें पुरस्कृत किया जाता है।