जाने-माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. सीपी देवानी नेचर फोटोग्राफी में भी अपना खास दखल रखते हैं। जीव-जंतु और प्रकृति के एक लाख फोटो क्लिक कर चुके हैं, जो एग्जीविशन में रखे जा चुके हैं। पेशे से डॉक्टर देवानी मॉर्निंग वॉक पर जाते समय कैमरा अपने साथ रखते हैं। आंखों को जो अच्छा लगा उसे क्लिक करने में पलभर नहीं लगाते। अपने शौक के चलते वह भारत क्या दुनियाभर में नेचर को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं। उनका मानना है कि जीवन को अपने अंदाज से नहीं जिया तो क्या जीवन।
भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले डॉ देवानी को फोटोग्राफी का इतना शौक है कि वे सुबह की सैर करते वक्त प्रकृति के सुंदर फोटो लेना नहीं भूलते। नेचर व जीव-जंतुओं के एक लाख फोटो खींच चुके हैं, जो अक्सर प्रदर्शनी में रखे जाते हैं।
ईरान से की फोटोग्राफी की शुरुआत
दुनियाभर में खींचे फोटो
देवानी बताते हैं कि उन्होंने फोटो खींचने की शुरुआत ईरान से की थी, यूरोप के देशों में भी फोटोग्राफी की। सिंगापुर के सेंटोसा बटर फ्लाई पार्क में फोटोग्राफी करने दो बार जा चुके हैं। भोपाल, हैदाराबाद, हिमालय व अन्य शहरों में क्लिक किया है नेचर को।
किताब भी लिखी
डॉ. देवानी ने बचपन की बायोग्राफी चित्रों के साथ लिखी, जिसे मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने सम्मानित किया है। मध्य प्रदेश बेेस्ट बुक का अवाॅर्ड भी मिल चुका है।
लगा चुके हैं प्रदर्शनी
डॉ. देवानी का कलर्स ऑफ नेचर ब्यूटी लाइव इन युअर आइज का टाइटल फेमस है। 1998 से अब तक उनके फोटोज की प्रदर्शनी लग चुकी हैं।