पुराने शहर के अशोका गार्डन स्थित सिम्पैथी फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगार प्रोजेक्ट लांच किया है। इसके तहत जरूरतमंदों का चयन कर उन्हें हाथ ठेले मुहैया कराने के साथ-साथ बाजार में बेचने के लिए एक सप्ताह की सामग्री भी मुहैया कराई रही है ताकि वे रोजगार के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर परिवार का भरण-पोषण कर सकें। पिछले दिनों आयोजित एक कार्यक्रम में दस जरूरतमंदों को ठेले वितरित किए गए। फाउंडेशन के हसन मकर्जी ने बताया कि बेरोजगारी समाज की तरक्की में एक बड़ी रुकावट है। इसे हम सबको मिलकर ही दूर करना होगा। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था ने अपना रोजगार के नाम से एक प्रोजेक्ट लांच किया है। इसी के तहत समाज के जरूरतमंद लोगों को ठेला, सिलाई मशीन आदि मुहैया कराकर मदद की जाती है।
सिलाई
मशीनें भी करा रहे हैं मुहैया
जीव सेवा
ऐसे करते हैं चयन
फाउंडेशन के सदस्य पहले एक क्षेत्र का चुनाव करते हैं। फिर घर-घर जाकर सर्वे करते हैं। ऐसे बड़ी संख्या में सर्वे के दौरान परिवार मिलते हैं जो कोई भी काम करके अपना भरण-पोषण करते हैं। पदाधिकारी ऐसे परिजनों को अपने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हैं। उस पर परिवार के सदस्यों की सहमति और फाउंडेशन की शर्तें मानी जाती हैं तो उसके लिए ठेले और जरूरी सामग्री की व्यवस्था की जाती है।
महिलाओं को जोड़ रहे
संस्था विभिन्न बस्तियों में जाकर सिलाई का काम करने वाली महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने के मकसद से सिलाई मशीनें मुहैया करवा रही है ताकि महिलाएं स्वयं अपने घर में सिलाई का काम करके जीवनयापन कर सकें।