पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संतनगर का सेवा सदन, 30 साल में 1.80 लाख मोतियाबिंद ऑपरेशन

संतनगर का सेवा सदन, 30 साल में 1.80 लाख मोतियाबिंद ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
30 साल पहले नेत्र ज्योति की हिफाजत का संकल्प लिया था संतनगर में संत हिरदारामजी के सेवादारों ने। जरूरतमंदों की नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा के लिए सेवादार न केवल संतनगर, भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ मोतियाबिंद रोगियों की तलाश में जाते हैं, वहां से रोगियों को लेकर आते हैं और ऑपरेशन के बाद उनके घर छोड़कर आते हैं।

वर्ष 1987 में संत हिरदारामजी ने अपने अनुयायियों से गरीब नेत्र रोगियों की सेवा करने को कहा था। नेत्र ज्योति की हिफाजत के लिए बेहद कम संसाधानों के साथ शुरू हुआ सेवासदन नेत्र चिकित्सालय आज आधुनिकतम संसाधनों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सालय बन गया है। यहां जरूरतमंदों की सेवा का भाव और सेवादारों में सेवा करने का जुनून है।

जरूरतमंदों की आंखों की हिफाजत कर रहे सेवा सदन के सेवादार, यहां 30 साल में मोतियाबिंद के 1.80 लाख नि:शुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं

गरीब मरीजों की सेवा होती है नि:शुल्क

धरमसे नेनसे ओमान पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंधत्व निवारण के लिए काम कर रही एनजीओ विजन 2020 : राइट टू इंडिया ने सेवासदन नेत्र चिकित्सालय को प्रतिष्ठित धरमसे नेनसे ओमान पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार उच्च गुणवत्ता नेत्र रक्षा सेवाएं देने के लिए दिया जाता है। सेवासदन को 9 जून को विजन 2020 के 14वें सम्मेलन में दिया जाएगा।

संतजी के सेवा प्रकल्प का चलता रहेगा अिभयान

सेवासदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदारामजी के सेवा प्रकल्पों का एक ऐसा संस्थान है, जिसने देश के नेत्र चिकित्सालयों में अपनी पहचान बनाई है। जरूरतमंदों की सेवा की ललक हर सेवादार में है, लोगों की आंखों की जांच, मोतियाबिंद रोगियों के ऑपरेशन का अभियान चलता रहेगा। सिद्धभाऊ, संत हिरदाराम जी के शिष्य

खबरें और भी हैं...