पुराने शहर के शब्बन चौराहे की पहचान पहले चाय की दुकानों से होती थी। यहां चाय की दुकानें अब भी हैं, लेकिन पिछले दस साल से यहां संचालित हो रही जमील होटल की मावा बाटी लोगों की पसंदीदा मिष्ठान बन गया है। यूं तो दुकान पर गुलाब जामुन, जलेबी, इमरती के अलावा समोसे और कचौरी भी स्वादिष्ट हैं। इन सभी व्यंजनों का स्वाद लेने यहां देर रात तक भीड़ रहती है।
दुकान के संचालक जावेद खान ने बताया कि मावा बाटी विशेष रूप से तैयार की जाती है। आमतौर पर इसे तैयार करने की विधि और सामग्री एक जैसी ही है, लेकिन वे इसे बनाने में क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करते। इसी तरह उनकी दुकान पर बनने वाले अन्य व्यंजन हैं। वे कहते हैं कि जब उन्होंने दुकान की शुरुआत की थी तब उन्हें पूरा यकीन था कि वे अपने एक व्यंजन को जरूरत भोपाल की पहचान बनाएंगे। अब उनकी दुकान पर देर रात तक खरीददारों की भीड़ लगी रहती है।