पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्व की धरोहरों पर केंद्रित प्रदर्शनी 18 से

विश्व की धरोहरों पर केंद्रित प्रदर्शनी 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 मई को राज्य संग्रहालय में विश्व के प्रमुख संग्रहालयों पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने बताया कि प्रदर्शनी में विश्व के 19 प्रमुख संग्रहालयों और देश के चुनिंदा 5 संग्रहालयों के ऐतिहासिक तथा पुरातत्वीय महत्व के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण मेट्रोे पोलेटिन कला संग्रहालय अमेरिका, नेचुरल हिस्ट्री संग्रहालय वाशिंगटन, राज्य ऐतिहासिक संग्रहालय मास्को, मानव विज्ञान संग्रहालय मैक्सिको सिटी, पैरो संग्रहालय इस्ताम्बुल, खिलौना संग्रहालय बार्सीलोना स्पेन, गगनहीम संग्रहालय बिलवाओ, वेरिकल संग्रहालय रोम, लूव्र संग्रहालय पेरिस फ्रांस, उफीजी संग्रहालय फ्लोरेन्स इटली, लाहौर संग्रहालय पाकिस्तान आदि के फोटो एग्जीबिट किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में इसी तरह राष्ट्रीय स्तर के इंडियन म्यूजियम कोलकाता, प्रिन्स ऑफ वेल्स संग्रहालय मुम्बई, नेशनल म्यूजियम दिल्ली, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और राज्य संग्रहालय भोपाल के ऐतिहासिक दस्तावेजों और पुरा-सम्पदा को भी छायाचित्र के जरिए देखा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...