पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल अवॉर्ड के लिए 31 जुलाई तक भेजें रिपोर्ट

नेशनल अवॉर्ड के लिए 31 जुलाई तक भेजें रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनसीईआरटी ने हाल ही में जारी किया इंफॉर्मेशन बुलेटिन

सिटी रिपोर्टर | भोपाल

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग टीचर्स के इनोवेशन को सम्मानित करने के लिए नेशनल अवॉर्ड फॉर इनोवेटिव प्रेक्टिसेस एंड एक्सपेरिमेंट्स इन एजुकेशन देगा। इसके लिए हाल ही में एनसीईआरटी ने एक इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया है। बेस्ट इनोवेटिव टीचर्स के सिलेक्शन के लिए टीचर्स अपने इनोवेशन से जुड़ी इंफॉर्मेशन एनसीईआरटी को 31 जुलाई तक भेज सकते हैं। यह अवॉर्ड सेंसिटिव टीचर्स और टीचर एजुकेटर के लिए ओपन है। टीचर्स को अपने टीचिंग-लर्निंग इनोवेशन, रियलिस्टिक एप्रोच टू फाइंड द सॉल्यूशन से जुड़े अपने प्रयासों का समरी राइटअप 500 शब्दों में तैयार कर एनसीईआरटी को भेजना होगा। साथ ही, प्रोजेक्ट से जुड़ी डीटेल रिपोर्ट 5000 शब्दों में तैयार करनी होगी, जिसकी दो कॉपीज एनसीईआरटी को भेजनी होगी। टीचर्स के चयनित हुए प्रोजेक्ट्स को इम्प्लीमेंट करने में मदद की जाएगी। इसके बाद, इन इम्प्लीमेंटेशन को प्रेजेंट करने के लिए स्कूल के रिप्रेजेंटेटिव को नेशनल सेमिनार में आमंत्रित किया जाएगा। सेमिनार में प्रेजेंटेशन के आधार पर चयनित हुए प्रोजेक्ट्स को 10 हजार रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...