पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटीरियर डिजाइन में पिकॉक ब्लू और लाइम ग्रीन कलर का ट्रेंड

इंटीरियर डिजाइन में पिकॉक ब्लू और लाइम ग्रीन कलर का ट्रेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर में घर को कूल और रिफ्रेश लुक देने के लिए हैंडमेड टैक्स्चर, वाइब्रेंट कलर्स, इम्पोर्ट फैब्रिक कर्टन और ड्रीम थीम पसंद की जा रही है। जहां तक फर्निशिंग ट्रेंड की बात है ताे मोटिफ्स, ट्रेडिशनल इंग्लिश कलर, ड्रम्मोन्ड और शैवरोन पैटर्न्स समर में इन रहेंगे। फ्लोर्स के लिए गोल्ड और पर्ल का इफेक्ट यूनीक लुक देगा। समर में ग्रीन लुक पर भी काफी इनवेस्ट किया जा रहा है। अपार्टमेंट में रूम से अटैच बालकनी को आर्टिफिशियल गार्डन में डवलप किया जा रहा है। इम्पोर्टेड मल्टीकलर शैंडलियर और फ्लोरल कर्टन से मॉडर्न लुक दिया जा रहा है। समर में इंटीरियर किस तरह बदल कर नए अंदाज और फ्लेवर में आ रहा है पर एक रिपोर्ट...

गर्मियों में लोग घरों को दे रहे हैं ग्रीन लुक, रूम से अटैच्ड बालकनी में ग्रीनरी को स्पेस देकर वहां गार्डन भी बना रहे हैं

वुडन और मिरर कॉम्बिनेशन

इटैलियन टाइल्स में मदर ऑफ पर्ल काे फ्लॉवर शेप में यूज किया गया है। इससे टाइल्स का लुक यूनीक आने के साथ मदर ऑफ पर्ल साइन करती है। इंटीरियर डिजाइनर आशीष खंडेलवाल ने बताया कि फॉल्स सिलिंग में स्टेट पैटर्न से फ्लैक्सिबल वुड के डोम बनाए जा रहे हैं। इस पर वॉल पेपर और फैब्रिक स्टाेन कलर यूज किए जाते हैं। इससे इसका लुक रॉ स्टोन जैसा आता है। एमडीएफ शीट को डायमंड शेप में तैयार करके यूनीक वॉल डिजाइन की है। इसमें इस्तेमाल रिवॉल्विंग टेक्नीक से टीवी को डाइनिंग और ड्राइंग रूम दोनों तरफ मूव किया जा सकता है। अपार्टमेंट और होम इंटीरियर में वुडन और मिरर के कॉम्बिनेशन पर काफी काम किया जा रहा है।

फॉल्स सिलिंग में गोल्ड ब्लॉक

फॉल्स सीलिंग में ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इसमें किसी भी शेप का ब्लॉग तैयार किया जा सकता है। पीओपी में डायमंड शेप में बने ब्लॉक पर अब रॉयल लुक के लिए 16, 18 और 22 कैरेट गोल्ड पॉलिश करवाना पसंद कर रहे हैं।

कलर ट्रेंड : नेचुरल कलर कंटेंट की डिमांड है। आइसक्रीम पेस्टल, ग्लिटरी गोल्ड, इंडिगो ब्लूज और सुपर ज़िंगी, व्हाइट, ग्रे, लेमन, और लाइट बेबी पिंक के कलर टोन बेस में पसंद किए जा रहे है। वहीं इंटीरियर डिजाइन में पिकॉक ब्लू, लाइम ग्रीन, फ्यूशिया आदि का ट्रेंड है। लग्जरी टच के लिए मेटेलिक शेड्स, डल गोल्ड और पर्ल यूज किए जा रहे हैं।

फैब्रिक वॉलपेपर

क्लासिक डिजाइन के साथ रफल ऑस्ट्रेलियन, रोमन कर्टन, फ्रेंच कर्टन, जैपनीज कर्टन का ट्रेंड है। कुशन, वाॅल हैंगिंग और कारपेट्स में हैंडमेड फ्रिंज, टैसल फेदर, होम एसेसरीज में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। रूम को विंटेज स्टाइल में लेक्ड ग्लास में फिल्म का यूज करते हुए लाइटिंग कॉन्सेप्ट दिया है। स्पेस को बड़ा दिखाने के लिए मिरर ब्लॉक को लॉक करके वॉल पर लगाया जाता है।

खबरें और भी हैं...