पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल की श्रेया और रुद्रप्रयाग के रोहित को मिले दो दो गोल्ड मेडल

भोपाल की श्रेया और रुद्रप्रयाग के रोहित को मिले दो-दो गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर) के 6वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को 192 छात्रों को डिग्रियां दी गईं। इसमें 21 स्टूडेंट्स को एमएस, 130 को बीएस-एमएस, एक को बीएस और 40 को पीएचडी अवॉर्ड हुईं। मुख्य अतिथि गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफेक्चरिंग कंपनी लि. के चेयरपर्सन जमशेद नारोजी गोदरेज ने डिग्रियां दीं। यहां फिजिक्स डिपार्टमेंट के रोहित को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल और प्रोफिशियंसी गोल्ड मेडल, बायोलॉजिकल साइंसेस की श्रेया को ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल व प्रोफिशियंसी गोल्ड मेडल, केमेस्ट्री के लालकृष्ण पीएच और मैथ्स के ऋत्विक उपाधय को भी प्रोफिशिएंसी गोल्ड मेडल दिया गया। यहां आईसर बोर्ड ऑफ गर्वनर्स के चेयरमैन विपिन सोंधी और निदेशक प्रो. विनोद सिंह भी मौजूद थे।

देश को चीन जैसे हालत से बचाएं

मुख्य अतिथि जमशेद नारोजी गोदरेज ने कहा कि मैंने अपना दीक्षांत समारोह अटैंड नहीं किया, लेकिन कई दीक्षांत समारोह में शामिल होने का मौका मिला। भारत दुनिया के 15 सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों में शामिल है। जरूरी है कि हम चीन की तरह हवा, पानी और पर्यावरण के दूषित होने का इंतजार न करें कि लोगों को साफ पानी और शुद्ध हवा के लिए सड़कों पर उतरना पड़े। हमारे रिसर्च, स्टार्टअप आइडिया और डेवलपमेंट से जुड़ी प्लानिंग को उस दिशा में मोड़ने की जरूरत है, जिससे हम वर्तमान की पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का हल ढूंढ सीधे समाज को लाभ पहुंचा सकें। ताजमहल दुनियाभर में पहचाना जाता है, लेकिन आज प्रदूषण के कारण उसकी की भी सेहत खराब होती जा रही है।

पढ़ाई के साथ हर विधा में एक्सल

क्लासरूम में पूरे अटेंशन के साथ रहें, तो मुझे लगता है कि पढ़ाई के लिए बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती। मैंने भी पूरे कोर्स के दौरान यही किया। मैं कंप्यूटेशनल बायोलॉजी पर काम कर रही हूं, जिससे एक्सपेरिमेंट्स को करने में मदद मिलती है। - श्रेया गुप्ता

अचीवमेंट डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, प्रोफिशियंसी गोल्ड मेडल इन बायो साइंसेज

आईआईएससी बेंगलुरू है टारगेट

अचीवमेंट
प्रोफिशियंसी गोल्ड मेडल इन केमिस्ट्री

केमेस्ट्री के प्रयोगों को बायोलॉजी में इस्तेमाल करने इंटरफेस पर काम कर रहा हूं, ताकि दोनों विज्ञान की विधाओं के सम्मिलित प्रयोग सोसायटी तक पहुंचा सकूं। अगला टारगेट आईआईएससी बेंगलुरू है। - लालकृष्णन पीएच

क्वांटम गैसेस पर किया रिसर्च वर्क

अचीवमेंट
प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, प्रोफिशियंसी गोल्ड मेडल इन फिजिक्स

मैंने क्वांटम गैसेस पर रिसर्च वर्क शुरू किया, जिसके लिए मुझे रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट से स्कॉलरशिप भी मिली। इस रिसर्च के माध्यम से हम किसी भी नए मटीरियल को जीरो से बना पाएंगे। - रोहित प्रसाद भट्ट

खबरें और भी हैं...