आलियांस फ्रांसिस द आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय पेपर मेशी वर्कशॉप का समापन रविवार को हुआ। समारोह के अंतिम दिन कलाकारों ने पेपर के माध्यम से आकर्षक और डिजाइनर क्राफ्ट्स को आकार दिया। आर्टिस्ट अग्नेश केरकेटा ने करीब 35 लोगों को अलग-अलग प्रकार के डेकोरेटिव आइटम्स बनाना सिखाए। वर्कशॉप में बच्चों ने घर की सजावट की चीजों को बनाना सीखा। आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप में बच्चों ने मिट्टी के पॉट पर पेटिंग से डिजाइन बनाए।
इसके साथ ही यहां बनाए गए पॉलीथिन के कागज से तैयार रंग-बिरंगे फूलों को घर की सजावट में फूलदान में रख सकते हैं। इस मौके पर बच्चों ने नेम प्लेट बनाई जिसमें बच्चों ने सिरेमिक वर्क पर नेम प्लेट तैयार कीं। इस दौरान पेटिंग के अलग -अलग रंगों में बच्चों ने अपने घर के नाम भी लिखे हंै।
पेपर मेशी से फ्रूट बास्केट भी बच्चों ने बनाई है। इसके साथ ही वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने अलग-अलग कलाकृतियों को बनाना भी सीखा जिसमें फ्लावर पॉट, लैम्प, गिफ्ट बॉक्स, फोटोफ्रेम, मंदिर, पोट्रेट, डॉल, बाॅटल आदि कई चीजों को तैयार किया गया। आगे वर्कशॉप में 22 मई को थंब पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
सिरेमिक आर्ट से तैयार कीं डिजाइनर नेम प्लेट्स
पेपर मेशी से घर के साजो-सामान तैयार करते प्रतिभागी।