जब दिल ही टूट गया.., छुपने वाले सामने आ…., कजरा मुहब्बत वाला…, कुछ इस तरह के सदाबहार नगमों से गूंज उठा शहीद भवन सभागार। सिंफनी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सहगल से अरिजीत सिंह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के फनकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा। कार्यक्रम में लगभग 13 से अधिक फनकार शामिल हुए। जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से इस सुरमयी शाम को रोशन कर दिया। देर रात तक चले इस संगीत कार्यक्रम में फनकारों ने लता मंगेशकर, मो. रफी, हेमंत कुमार, शमशाद बेगम सहित अन्य फनकारों के नगमों को गुनगुनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी सभागार में उपस्थित थे।
इन गीतों की हुई मधुर प्रस्तुति
कार्यक्रम में स्वप्ना राय ने लग जा गले…, फाल्गुनी पुरोहित ने बोले रे पपीहरा.., गीतिका लोहट ने पिया तोसे नैना लागे…, डॉ. उमा और शंकर राजगोपालन ने डूइट सॉन्ग सुनसुन…, सुुनाया। दीपक मेहरा ने आज से मेरी सारी..., और डॉ. मीना गर्ग ने ऐ दिल मुझे बता दे…, जैसे गीत सुनाए।
सदाबाहर गीतों की प्रस्तुति देते सुर साधक।