मौलाना आजाद सेंट्रल लाइब्रेरी में रविवार को सिविल सर्विसेस क्लब की ओर से ग्रेजुएट रीडिंग मिशन के तहत पहले क्विज का आयोजन किया गया। इस के तहत लाइब्रेरी में आने वाले स्टूडेंट्स ने मिलकर 10 बुक्स का सिलेक्शन किया, जिसे हर ग्रेजुएट स्टूडेंट को जरूर पढ़ाना चाहिए।
हर सप्ताह एक किताब पढ़ने के लिए चुनी जाएगी, हर रविवार को उस किताब पर एक क्विज आयोजित होगा। इसके तहत रविवार को सुनील खिलनानी लिखित किताब इनकार्नेशन का पहला क्विज हुआ। एक्सिलेंस कॉलेज की स्टूडेंट प्रणिता ठाकुर ने इस क्विज को होस्ट किया और किताब पर केन्द्रित करीब 60 सवाल स्टूडेंट्स से पूछे। ओपन क्विज में करीब 70 स्टूडेंट्स शामिल थे, जिसमें सबसे ज्यादा सही जवाब देकर अशोक कुमार लॉ क्विज के विनर रहे। जबकि, दूसरा स्थान स्वाति बर्धिया को और तीसरा स्थान शानू सिंह को मिला। इस ग्रेजुएट रीडिंग मिशन के तहत अगले वीक के लिए रामचंद्र गुहा की किताब इंडिया आफ्टर गांधी का चयन किया गया।