जवाहर बाल भवन में रविवार को वर्ल्ड हनी बी डे में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर बाल भवन एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दिन पर बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। जहां एक ओर कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने मधुमक्खी एवं शहद विषय पर आकर्षक चित्र बनाए।
वहीं दूसरी ओर कक्षा 5वीं से 12वीं तक के बच्चों ने निबंध के रूप में इस विषय पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों को मधुमक्खी के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई एवं बताया कि मधुमक्खी एवं शहद के हमें अनेक लाभ हैं। कार्यक्रम के समापन पर खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से बच्चों को शहद वितरित किया गया। सोमवार को चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को जवाहर बाल भवन के सभागार में प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को शहद का वितरण किया गया।