पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदित्य के सैकड़े से जीता नमो हाउस

आदित्य के सैकड़े से जीता नमो हाउस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्य परमार (120 रन) की शतकीय पारी की मदद से नमो हाउस ने अरेरा प्रीमियर लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सत्यमेव जयते हाउस को 59 रनों से पराजित कर दिया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर रविवार को नमो हाउस ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10/274 रन का पहाड़-सा स्कोर खड़ा किया। आदित्य के अलावा आयुष इंगले ने 44 और अमित सिंह ने 31 रन जुटाए। सत्यमेव के लिए वेदांत घोड़की ने चार विकेट लिए। प्रियम पांडे और शिवम दुबे को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में सत्यमेव के बल्लेबाज 215 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उसके कप्तान वेदांत घोड़की ने 69 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आबिद खान ने 43 रन और गौरांग सिंह ने 23 रन बनाए। नमों हाउस के लिए आयुष इंगले ने चार विकेट चटकाए। आदित्य परमार और अमित सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। आदित्य परमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें संजय उप्पल और वीरेंद्र रावत ने पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...