पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुले में कचरा जलाने से पेड़ पौधों को नुकसान

खुले में कचरा जलाने से पेड़-पौधों को नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429

पु रानी जेल रोड के आसपास सैकड़ों की तादाद में पेड़-पौधे लगे हैं। तेज गर्मी के चलते पेड़ों की पत्तियां सूखकर नीचे गिर रही हैं। निगम का सफाई अमला इन्हें समेटकर नियत स्थान पर डंप करने के बजाय एक जगह इकट्‌ठा कर चला जाता है। उसकी यह लापरवाही किसी दिन जेल रोड की हरियाली नष्ट कर सकती है। गुरुवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने जलती हुई सिगरेट सूखी पत्तियों के ढेर पर फेंक दी। गर्मी की वजह से उसमें जल्द आग लग गई और चारों ओर धुआं फैलने लगा। इससे कई पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा। अधिकांश उद्यानों में भी सूखी पत्तियाें के ढेर लगे रहते हैं। मेन रोड के आसपास नगर निगम ने बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हैं, जो पानी न मिलने से मुरझा रहे हैं। इनकी देखरेख का जिम्मा जिस ठेकेदार को दिया गया है, उसके कर्मचारी एक जगह से सूखी फूल-पत्तियां उठाकर दूसरी जगह फेंक देते हैं। इस वजह से मेन रोड के आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



ध्यान रखें

 पेड़-पौधों के आसपास साफ-सफाई नहीं होने की वजह से सूखी पत्तियां बिखरी रहती हैं। अगर कोई जलती हुई माचिस की तिली या सिगरेट फेंक दे तो उसमें आग लग जाती है। इससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचता है। प्रशासन को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। कुंदन सिंह जज, अरेरा कॉलोनी

दिखवा लेता हूं

 निगम सूखी पत्तियां एकत्र कर जैविक खाद बना रहा है। आप जो बता रहे हैं, उसे मैं दिखवा लेता हूं। साथ ही निगम अमले से कहेंगे कि वह पत्तियां तुरंत उठाए। हरीश गुप्ता, नगर निगम भोपाल

खबरें और भी हैं...