पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  •  मंदिर में दर्शन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

 मंदिर में दर्शन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 मंदिर में दर्शन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

 महेश गर्ग, इंदौर

मंदिर में दर्शन करने से मन को शांति को मिलती है और साथ ही पुण्य प्राप्त होता है। लेकिन कुछ लोग मंदिर में ऐसी छोटी-मोटी गलतियां कर देते हैं। मंदिर में हंसना, जोर से बोलना, किसी भी तरह का मनोरंजन करना ठीक नहीं है। क्योंकि इससे लोगों के ध्यान में बाधा पड़ती है और आपको दोष लगता है। कुछ लोग अज्ञानता के कारण उल्टी परिक्रमा कर लेते हैं। हमेशा परिक्रमा उल्टे हाथ की तरफ से शुरू कर के सीधे हाथ की ओर खत्म करनी चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग की आधी परिक्रमा करनी चाहिए। मंदिर में चमड़े की चीजें पहनकर जाने से बचना चाहिए, चमड़े को अशुद्ध माना गया है। ऐसा करने से पाप लगता है।





 किचन का वास्तु किस प्रकार का होना चाहिए?

 भूमिका गोयल, भोपाल

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई को माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। घर में सुख-शांति बनाए रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूरब दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना पकाने से घर की सुख-शांति भंग होती है, इससे घर में लड़ाई-झगड़े और कलह की संभावना बढ़ती है। उत्तर दिशा की ओर मुंह कर के खाना बनाने से बिजनेस को लगातार नुकसान होता है साथ ही संपत्ति को हानि होती है। दक्षिण दिशा की तरफ चेहरा कर खाने पकाने से घर की महिलाएं परेशान रहती हैं।

खबरें और भी हैं...