पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों के आर्टिकल का रीव्यू करेंगे DRDO के वैज्ञानिक

बच्चों के आर्टिकल का रीव्यू करेंगे DRDO के वैज्ञानिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र-छात्राएं अब साइंटिफिक आइडियाज को डीआरडीओ, इसरो और सीएसआईआर के साइंटिस्ट से साझा कर सकेंगे। हाल ही में राष्ट्रीय विज्ञान और संचार प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भारती और सीएसआईआर ने मिलकर वर्चुअल साइंस पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और विचारों को बढ़ावा मिलेगा। टीचर्स का मानना है कि यदि छात्र-छात्राएं इस साइंस पोर्टल पर अपना समय व्यतीत करते हैं, तो वे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषयों पर अपनी अच्छी पकड़ बना पाएंगे। उनमें आइडिया जनरेट होगा, जिस पर वे विचारों को खुलकर लिख सकते हैं। इससे उनकी राइटिंग स्किल्स बढ़ेगी।

लिख सकेंगे साइंस ब्लॉग

यहां बच्चे साइंस के किसी भी विषय पर विचार और आर्टिकल लिख सकेंगे। इन ब्लॉग की सीनियर साइंटिस्ट समीक्षा करेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, स्कूलों में वर्चुअल साइंस पोर्टल शुरू करने जा रहा है। यहां स्टूडेंट्स ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को एक विशिष्ट स्कूल पंजीकरण कोड देना होगा। यह कोड स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लिख दिया जाएगा। जिसका प्रयोग कर स्टूडेंट्स इस पोर्टल से जुड़ सकेंगे।

खबरें और भी हैं...