पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रिकी केमेस्ट्री, लेंदी मैथ्स ने स्टूडेंट्स को उलझाया

ट्रिकी केमेस्ट्री, लेंदी मैथ्स ने स्टूडेंट्स को उलझाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेईई एडवांस-2018 रविवार को पांच एग्जाम सेंटर्स आईईएस इंस्टीट्यूट, सैम कॉलेज, ट्रिनिटी और हेथवे पर हुई। भोपाल से करीब 2300 छात्र अपीयर हुए। सुबह 9 और दोपहर 2 बजे से शुरू हुए दोनों पेपर्स में इस बार 54-54 सवाल थे, जिसके लिए 180-180 मार्क्स निर्धारित थे। पेपर-2 में मैथ्स सेक्शन थोड़ा टफ रहा, वहीं केमेस्ट्री के ऑर्गेनिक पार्ट के ट्रिकी सवालों ने छात्रों को उलझाया।

एक्सपर्ट मितेश राठी ने बताया, पेपर-1 में सिंगल आंसर टाइप सवाल पैराग्राफ पर और पेपर-2 में यह मैच द कॉलम पैटर्न पर दिए गए। मोर दैन वन आंसर टाइप सवालों में तीन सही जवाब में से दो को टिक करने पर,उसके अनुसार ही नंबर दिए जाएंगे। फिजिक्स आसान था, केमेस्ट्री का ऑर्गेनिक सेक्शन लॉजिकल था। वहीं एक्सपर्ट अभिषेक पाण्डेय ने बताया, पिछले साल 366 अंकों का पेपर था, इस बार 360 अंकों का। मैथ्स ट्रिकी था, लेकिन स्टूडेंट्स ने केमेस्ट्री को लेंदी बताया। ओवरऑल देखें, तो पिछले साल की तुलना में पेपर थोड़ा कठिन रहा।

JEE Advance

खबरें और भी हैं...