नगर निगम भोपाल का मुख्यालय बनाने के लिए दो साल पहले परिषद में प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन मामला अब भी वहीं अटका है। निगम अधिकारी मुख्यालय के लिए चिन्हित की गई पीएचई की जमीन का विवाद सुलझाने में नाकाम रहे। उलटा जब कोर्ट में जानकारी मांगी गई तो निगम के अधिकारियों ने मुख्यालय का नक्शा कोटरा की जमीन के लिए होना दिखा दिया।