- Hindi News
- National
- फेल होने के डर से छात्रा ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
फेल होने के डर से छात्रा ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
पेपर में दोबारा फेल होने के डर से 19 वर्षीय इंजीनियरिंग सेकंड ईयर की छात्रा बड़े तालाब में छलांग लगाने पहुंच गई। छात्रा के पानी में छलांग लगाते ही गोताखोरों ने समय रहते उसे बचा लिया। समझाइश के बाद पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।
नगर निगम के गोताखोरों ने सोमवार सुबह एक युवती को वीआईपी राेड के नीचे शीतला माता मंदिर के पास रोते देखा। उसके पानी में छलांग लगाते ही गोताखोरों ने उसे पकड़ लिया। तलैया टीआई मनीष राज भदौरिया के अनुसार छात्रा के पिता सरकारी नौकरी करते हैं।
एक सेमेस्टर में पहले ही फेल होने के कारण छात्रा तनाव में थी। सोमवार को उसका पेपर था, लेकिन उसने कोई तैयारी नहीं की थी। उसे डर था कि वह इस बार भी फेल हो जाएगी। इसलिए वह बड़े तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या करने आ गई थी।