पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार चलाते वक्त भाजपा नेता के भाई की हार्ट अटैक से मौत

कार चलाते वक्त भाजपा नेता के भाई की हार्ट अटैक से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | वीआईपी रोड पर भाजपा के जिला महामंत्री के हॉस्टल संचालक छोटे भाई की कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर टकरा गई। एक्सीडेंट समझकर लोग मदद के लिए दौड़े, तो ड्राइवर तड़पते मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जाता है।

वीआईपी रोड पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर करबला के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। वहां से गुजर रहे बागसेवनिया टीआई ललित डागुर ने लोगों को कार के पास जमा होते देख वाहन रोक दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो कार में शाहपुरा निवासी भाजपा नेता विकास वीरानी के 51 वर्षीय छोटे भाई सुहास वीरानी थे। उनकी पहचान ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। सुहास की तबियत बिगड़ती देख टीआई उन्हें खुद ही अपने वाहन से चिरायु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...