संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव
भोपाल | बागसेवनिया पुलिस को सोमवार शाम 6 बजे सुरेंद्र पैलेस के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से मिले बैग से मृतक की शिनाख्त सतना निवासी 19 वर्षीय ज्ञान प्रकाश मिश्रा पिता रामानंद मिश्रा के रूप में की। वह नीलबड़ में चचेरे भाई के साथ रहता था। ज्ञानप्रकाश एमपी नगर में एक कोचिंग से सीए की तैयारी कर रहा था। वह वहां कैसे और क्यों पहुंचा? पुलिस इसके जवाब तलाशने का प्रयास कर रही है।