- Hindi News
- National
- कार और ट्रक की टक्कर, स्टीयरिंग में दबने से एक घंटे फंसा रहा ड्राइवर का शव
कार और ट्रक की टक्कर, स्टीयरिंग में दबने से एक घंटे फंसा रहा ड्राइवर का शव
भोपाल/ इटारसी| भोपाल से बैतूल शादी समारोह में शामिल होने जा रहा ईदगाह हिल्स प्रभुनगर निवासी कपिल देवनानी का एक परिवार नेशनल हाइवे-69 पर सुखतवा-केसला के बीच में सोमवार सुबह 5.30 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गया। कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार ड्राइवर पूनमचंद्र रैकवार की स्टीयरिंग में फंसकर मौत हो गई। हादसे में कपिल की प|ी निशी, बहन प्रीत, जीजा विजय बागवानी और चार वर्षीय भांजा दक्ष घायल हो गए।