पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूख हड़ताल पर डटे सब इंजीनियर्स, कहा मांगें पूरी करें, नहीं तो बड़ा आंदोलन

भूख हड़ताल पर डटे सब इंजीनियर्स, कहा- मांगें पूरी करें, नहीं तो बड़ा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर से आए सब इंजीनियर्स ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। हड़तालियों ने नीलम पार्क में धरना दिया। इस दौरान मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरना स्थल पर सभा भी हुई। इसे संगठन के संरक्षक राजेंद्र सिंह भदौरिया, प्रांताध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, महामंत्री आरएस कुशवाह, दिलीप गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर शासन की बे रुखी के विरोध में ही दो दिनी भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया। केंद्र के समान ग्रेड पे 4800 रुपए करने, 30 साल की सेवा पूरी करने पर तृतीय पदोन्नति वेतनमान 7600 रुपए करने और संविदा पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांगें अभी तक लंबित हैं। यदि अप्रैल में मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...