पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो घंटे बाद पिता लौटा तो फांसी पर लटकी मिली बेटी

दो घंटे बाद पिता लौटा तो फांसी पर लटकी मिली बेटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | गौतम नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट और परिजनों के बयान नहीं हो पाने के कारण खुदकुशी के कारणों का असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

शारदा नगर नारियलखेड़ा निवासी हसन खान की दो बेटियों में से 17 वर्षीय छोटी बेटी सुभाना उर्दू की पढ़ाई करती थी। उसके पेपर थे। हसन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वे खानूगांव गए थे। सुभाना पेपर होने का कहते हुए पढ़ाई करने की बात कहकर घर पर ही रुक गई थी। करीब दो घंटे बाद घर लौटने पर सुभाना फंदे पर मिली। हसन ने किसी भी तरह की आशंका से इनकार किया है। अब तक न तो पढ़ाई और न ही कोई अन्य कारण सामने आया है।

खबरें और भी हैं...