पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

सांसद ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | अनशन पर बैठे सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड अधिकारी बीएन शर्मा काे सांसद आलोक संजर ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। शर्मा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे थे। आल इंडिया रीजनल रुरल बैंक के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी सुधीर सिंह बिष्ट ने बताया कि नाबार्ड की जीएम से लिखित समझौता होने के बाद ही यह निर्णय लिया गया। शर्मा ने कई अधिकारियों पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए बताया कि 25 जिलों में गरीब किसानों के केसीसी नवीनीकरण में धोखाधड़ी की गई है।

खबरें और भी हैं...