सवा चार किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
भोपाल| छोला मंदिर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर सवा चार किग्रा गांजा जब्त किया है। पुलिस ने सूचना के बाद उसे भानपुर ब्रिज के पास पकड़ा। आरोपी कालाहांडी, ओडिशा निवासी 35 वर्षीय साधुराम भानुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस ये पता नहीं लगा पाई है कि गांजा किसे और कहां पहुंचाना था।