पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकली नोट होने का झांसा देकर किसान से ठगे 15 हजार रुपए

नकली नोट होने का झांसा देकर किसान से ठगे 15 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक ऑफ इंडिया की बैरसिया शाखा में एक किसान से जालसाज 15 हजार रुपए की ठगी करके फरार हो गया। आरोपी ने किसान को नोट नकली होने का झांसा देकर हाथ में ले लिए थे।

ढेकपुर बैरसिया निवासी 33 वर्षीय अरविंद यादव पिता मानसिंह यादव खेती किसानी करते हैं। वे सोमवार दोपहर करीब दो बजे बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपए निकालने पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से 40 हजार रुपए नकद निकाले। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पीछे कैप पहने एक युवक खड़ा हुआ था। रुपए निकालने के बाद उसने कहा कि यह नोट तो नकली लग रहे हैं। उसने गिनने के बहाने नोट हाथ में ले लिए। उसके बाद वह एक-एक कर नोटों की जांच करने लगा। पूरे नोट गिनने के बाद उसने नोट मुझे दे दिए। घर आने पर नोटों की गिनती करने पर उसमें 15 हजार रुपए कम निकले। बैरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...