ब्रेड में मिलावट करने वाले दुकानदार को 1 साल की जेल और 5000 जुर्माना
राजधानी में खाद्य अपमिश्रण मामलों की सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट प्रकाश कुमार उइके ने मंगलवार को ओमनी ब्रेकर्स की मिलावटी ब्रेड बेचने के मामले में अभियुक्त अमित गिरी को 1 साल की जेल और 5000 जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार खाद्य निरीक्षक भोजराज सिंह धाकड़ ने 3 जुलाई 2011 को रवि शंकर नगर स्थित नानू प्रोटींस की दुकान के प्रोपराइटर अमित गिरी से ओमनी ब्रेकर्स ब्राउन ब्रेड का पैकेट जांच के लिया था। पैकेट का नमूना मिलावटी पाया गया था। विशेष मजिस्ट्रेट उइके ने अदालत में पेश गवाहों और सबूतों के आधार पर अमित गिरी पिता लाल गिरी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।