निर्माणाधीन मकान की छत पर मिस्त्री ने की महिला से ज्यादती
ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ निर्माणाधीन मकान की छत पर ज्यादती का मामला सामने आया है। रविवार रात हुई वारदात के बाद आरोपी मिस्त्री भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
24 वर्षीय महिला एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करती है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम काम खत्म हुआ तो मिस्त्री जग्गू उसे अपने साथ सुभाष नगर के पास एक मकान में ले गया। मकान की छत पर आरोपी ने महिला के साथ ज्यादती कर दी। अगले दिन महिला ने पूरा वाकया परिवार को बताया और ऐशबाग थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। इधर, पिपलानी इलाके में भी 19 वर्षीय युवती के साथ अज्ञात युवक ने ज्यादती कर दी। युवती मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।