देह व्यापार की आरोपी विदेशी युवतियों को मिलेगा दुभाषिया
निशातपुरा में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार विदेशी युवतियों को अदालत ने दुभाषिया उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। आदेश न्यायाधीश प्रकाश डामोर की अदालत ने दिए। युगांडा निवासी दो युवतियों की ओर से कोर्ट में आवेदन पेश किया गया था। इसमें कहा गया कि पुलिस ने युवतियों को गिरफ्तार करने के बाद न तो उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी और न ही दूतावास को बताया है। अदालत ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि युवतियों की गिरफ्तारी के बारे में विधि अनुसार उनके परिजनों और दूतावास को जानकारी दी जाए। गौरतलब है कि बीते दिनों निशातपुरा क्षेत्र से पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छह युवक और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया था