राजनीति में भागीदारी बढ़ाने स्वर्णकार समाज मांगेगा 5 टिकट
प्रदेश के सकल स्वर्णकार समाज की सभी 8 समितियों की उपस्थित में मंगलवार को एमपी नगर स्थित एक होटल में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजेश वर्मा सोनी ने की। शुभारंभ महाराजा अजमीढ़ देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाज द्वारा राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए पांच टिकट की मांग राजनैतिक दलों से की जाएगी। साथ ही चुनाव मेंं समाज की भूमिका तय करने रणनीति तैयार की गई।
तय किया गया कि आगामी समाज का महासम्मेलन 8 जुलाई को भोपाल में किया जाएगा। इसके पहले प्रदेश के प्रत्येक संभाग में बैठक आयोजित कर जन जागरण किया जाएगा। बैठक में स्वर्ण कला बोर्ड बनाने एवं अजमीढ़ देव जयंती पर अवकाश की मांग भी की गई। अंत मे राजेश वर्मा ने संभावित विस उम्मीदवारों की सूची घोषित की। सागर महापौर अभय दरे , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ सोनी, शिव शंकर वर्मा, वनवारी लाल वर्मा, राजेश सोनी कोतमा आदि मौजूद थे।
बैठक में बनाई विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति