स्वामी शरणानंद आश्रम में अच्छी बारिश के लिए यज्ञ
भोपाल| ऐशबाग, अशोक नगर स्थित स्वामी शरणानंद आश्रम में मंगलवार को नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प जिला भोपाल के तत्वावधान में मंगलवार को प्रदेश की खुशहाली व अच्छी बारिश के लिए यज्ञ किया गया। साथ ही वरुण देवता की पूजा की गई। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।