रमजान में गरीब मुस्लिम परिवारों को मदद दे बोर्ड
भोपाल| जमीअत उलमा ज़िला कार्यलय में रमजान माह में गरीबों की सहायता कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इसमें मप्र वक्फ बोर्ड से मांग की गई कि वह रमजान माह के चलते समाज के निर्धन परिवारों व बेवा महिलाओं की मदद की योजना बनाकर उसे तत्काल अमल में लाए। बोर्ड को ज्ञापन देकर सुझाव दिया जाएगा कि वह बेवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन देने की योजना बनाए।