पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती | मंत्र और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शनिदेव का तिल व तेल से किया अभिषेक, दान पुण्य भी किए

शनि जयंती | मंत्र और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शनिदेव का तिल व तेल से किया अभिषेक, दान-पुण्य भी किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू नगर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर में शनिदेव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।

मंगल का संयोग; अमंगल से बचने हनुमान जी को चोला चढ़ाया, फिर किया शनिदेव का तेलाभिषेक

सिटी रिपोर्टर | भोपाल

अमावस्या पर मंगलवार का दिन भक्तों के लिए खास रहा। मंगलवार को शनि जयंती का संयोग होने पर कई मंदिरों में लोगों ने पहले हनुमान जी को चोला चढ़ा कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शनिदेव का तैलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने सभी प्रकार के अमंगल दूर करने के लिए दोनों देवों की पूजा की। सर्वाधिक भीड़ शनि मंदिरों में रही। शनिदेव के दर्शन के लिए मंदिरों में कतारंे लगी दिखाई दीं। शं शनैश्चराय नम: मंत्र और जयकारों के बीच लोगों ने शनिदेव का तिल व तेल से अभिषेक किया। दान-पुण्य का सिलसिला भी शाम तक जारी रहा। बालाजी भक्त मंडल सराफा चौक ने कमला पार्क स्थित मंदिर में शनिदेव को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने के बाद भंडारा किया। मरघटिया महावीर मंदिर शाहजहांनाबाद में शनिदेव को हलुवा चढ़ा कर लोगों में बांटा गया।

शनि प्रतिमा का अभिषेक कर लगाया 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग

मरघटिया महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना करते श्रद्धालु।

निर्धन-असहाय लोगों को अन्न व वस्त्रों का दान

बरखेड़ी पातरा स्थित शनि मंदिर में शनिदेव का फूलों व काले वस्त्रों से शृंगार किया गया। टीटी नगर व परवलिया सड़क स्थित शक्ति पीठ में शनि दरबार में अभिषेक व पूजा के लिए लोग पहुंचे। कई स्थानों पर शनि यंत्रों व रक्षा कवच का वितरण किया गया। मंदिरों से निकलने के बाद लोगों ने निर्धन व असहाय लोगों को अन्न व वस्त्रों का दान किया।

मंत्र जाप, भजन और भंडारे : कई स्थानों पर मंत्र जाप, भजन और भंडारे आयोजित किए गए। सर्वाधिक भीड़ बरखेड़ी, कमला पार्क व नेहरू नगर के शनि मंदिरों में दिखाई दी। नेहरू नगर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर में स्थापित शनिदेव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर में चल रहे हवन की पूर्णाहुति पं. गजेंद्र शर्मा शास्त्री के सान्निध्य में की गई। इसी तरह कमला पार्क नागा बाबा आश्रम के हनुमान मंदिर में शनि प्रतिमा का अभिषेक किया गया। यहां सुबह 11 बजे बालाजी भक्त मंडल चौक के सदस्यों ने भगवान शनिदेव की प्रतिमा के समक्ष 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर पूजा व आरती की। मंदिर में रात 11 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा।

खबरें और भी हैं...