पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुफा मंदिर लालघाटी में मंगलवार को लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्हें जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। पं. लेखराज शर्मा ने बताया कि महंत चंद्रमादास त्यागी की प्रेरणा से यह आयोजन किया गया। इसमें दूरदर्शन व अन्य संस्थाओं के कलाकार शामिल थे।

मिला सातवां वेतनमान

भोपाल| वित्त निगम में कर्मचारियों को सातवां वेतनमान मिलने लगा है। सेमी गवर्मेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने बताया कि शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अन्य कई निगमों में भी सातवां वेतन मिलने लगा है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने किया ई-अटेंडेंस का विरोध

भोपाल | न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने ई-अटेंडेंस का विरोध किया है। संघ के प्रांताध्यक्ष आरकेएस भदौरिया, संयोजक एपी रिछारिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े ने बताया कि विभाग ने ई-अटेंडेंस के आदेश जारी किए हैं। इसकी वजह से कई कर्मचारियों का वेतन भी अटकेगा। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीण इलाकों में कार्यरत हैं। इन क्षेत्रों मं नेटवर्क नहीं मिलने की दिक्कत आती है।

न्यूज इन ब्रीफ

मंदिर में भागवत कथा

भोपाल | दुर्गा चौक तलैया स्थित श्रीकृष्ण सेन समाज मंदिर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन पं. रामजी महाराज ने किया। इसके पूर्व सोमवारा भवानी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के कैलाश व कल्लू भैया ने बताया कि समापन 22 मई को होगा।

खबरें और भी हैं...