भोपाल | कर्नाटक चुनाव के आए नतीजे के बाद मुख्यमंत्री
भोपाल | कर्नाटक चुनाव के आए नतीजे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को नाम बदलकर पीएमपी (पंजाब, मिजोरम,पांडिचेरी) रखने सलाह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को नाम बदलने सलाह देने वाले शिवराज जी, 2014 में भाजपा को मात्र 31 प्रतिशत वोट ही मिले थे-- और एक समय पूरे देश में भाजपा के पास मात्र 2 सीट थी तो आपकी पार्टी का नाम बदलकर क्या रखा गया।नाथ ने एक अन्य ट्वीट कर कहा है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट मिले हैं व भाजपा को 36 प्रतिशत। जेडीएस को मिलाकर दोनों को कुल 56 प्रतिशत वोट मिले हैं व दोनों की सीटें मिलाकर बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट है। जिस भाजपा ने गोवा, मणिपुर, मेघालय में कम सीट मिलने के बाद भी सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र की जमकर धज्जियां उड़ाईं वो आज किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।