पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगरोदा केंद्र में 18 किसानों के गेहूं में मिली मिट्टी

बगरोदा केंद्र में 18 किसानों के गेहूं में मिली मिट्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीलाखेड़ी गेहूं खरीदी केंद्र के बाद अब बगरोदा खरीदी केंद्र पर गेहूं में मिट्टी, कचरा और कंकर मिले होने के बाद हुए हंगामा के बाद अफसरों ने गेहूं के सैंपल लिए। सैंपल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जो गेहूं खरीदी केंद्र पर बेचने के लिए लाया गया था कि उसकी क्वालिटी घटिया थी। उसमें मिलावट की गई थी। साइलों से आई रिपोर्ट में यह बात साबित हो गई है है। इस लिए यह फैसला लिया गया है कि 18 किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इन किसानों के गेहूं में मिट्टी और घुन लगा हुआ है। एक सैंपल पास हुआ है। इधर 20 मई तक होने वाली खरीदी अब 18 मई तक ही होगी। अफसरों का तर्क है कि शनिवार और रविवार को खरीदी नहीं की जाएगी। शेष बचे किसानों को एसएमएस भेजकर गेहूं खरीदी के लिए बुलाया जा रहा है।

बगरोदा सोसायटी से सोमवार को लिए गए गेहूं के 19 सैंपलों में सिर्फ एक सेंपल पास हुआ है। मुगालिया कोट स्थित साइलो केन्द्र में जांच के दौरान 18 नमूनों में घुन, कचरा और मिट्टी मिली है। सायलो की रिपोर्ट के बाद जिलास्तरीय समिति ने इस गेहूं को खरीदने पर रोक लगा दी है। साथ ही जिन किसानों का यह गेहूं हैं, उनके द्वारा पूर्व में बेचे गए, गेहूं की जांच भी कराने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि बगरोदा समिति प्रबंधक रवि त्रिपाठी ने जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह नरवरिया को मिट्टी मिले गेहूं की सूचना 14 मई को दी गई थी। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने किसानों द्वारा लाए गेहूं की जांच की गई और 19 गेहूं के सेंपल लिए गए थे।

बंद होंगे शहर के 10 गेहूं खरीदी केन्द्र

गेहूं खरीदी के आखिरी दौर में खाद्य विभाग ने ऐसे केंद्रों की लिस्ट बना ली है, जहां तीन दिन से खरीदी नहीं हुई है। जिसमें टीला खेड़ी, तूमड़ा, सेमरी, इमलिया, करोंद मंडी, किसान मार्केटिंग करोंद मंडी, भैंसाखेड़ी मंडी, मिसरोद और बैरागढ़ चींचली शामिल हैं। इधर इन केंद्रों को बुधवार से बंद किया जाएगा।

पहले ही रुकवा दी गई थी खराब गेहूं की खरीदी

बगरोदा सोसायटी से सोमवार को लिए गए 19 सैंपल में मात्र एक पास हुआ है। खराब गेहूं की खरीदी पहले ही रूकवा दी थी। जिन केंद्रों पर तीन दिन से खरीदी नहीं हुई है उन केंद्रों को बंद किया जा रहा है। ज्योति शाह नरवरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक

खबरें और भी हैं...