डीआईजी के निर्देश : त्यौहारों में देर रात तक गश्त करेंगे टीआई
भोपाल | आगामी त्यौहारों को देखते हुए सभी थाना प्रभारी अपनी-अपनी टीम के साथ देर रात तक इलाके में गश्त करेंगे। यह निर्देश मंगलवार रात डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक के दौरान दिए। मीटिंग में सभी थानों प्रभारियों को अपने-अपने इलाके की नगर सुरक्षा समिति से बैठक कर हर आदमी से जुड़ने को कहा है। इसके साथ ही उन्हें बलवा ड्रिल सामग्री आदि हमेशा साथ रखने को कहा है। इसके साथ ही डीआईजी ने दोनों जोन के एसपी को उनके इलाके के थानों में लंबित मामलों के निराकरण करने के लिए अलग से मीटिंग करने को कहा है।